CG News: तालाब में डूबने दो बच्चों की मौत, भाई को बचाने गई बहन भी डूबी

CG News:

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां तालाब में डूबने से दो भाई-बहन की मौत हो गई। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में रविवार शाम हुई। (जशपुर तालाब में डूबने से भाई बहन की मौत)

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कलिया निवासी जितेन्द्र दास के दो बच्चे विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष) जंगल महुआ बीनने गए थे। महुआ बीनकर लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। (कलिया तालाब में डूबने से भाई बहन की मौत)

इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख बहन योगिता उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। (Jashpur Brother Sister Drowned in Pond)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Narayanpur Talab me dube Bhai bahan)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *