CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर में 37°C तक पहुंचा तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है।

प्रदेश में मौसम शुष्क

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

बना हुआ है द्रोणिका तंत्र

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इसके प्रभाव से फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम बदलाव के संकेत नहीं हैं।

CG Weather Update

आज भी शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज के लिए भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ ही अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम इसी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 9 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *