Holi Colors Allergy: होली में केमिकल वाले रंग पड़े भारी; सिम्स में 2 दिन में 652 मरीज पहुंचे..

Holi Colors Allergy

Holi Colors Allergy: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इस बार होली के रंग कई लोगों की सेहत पर भारी पड़ गए। मिलावटी और केमिकल युक्त रंगों के कारण लोगों में त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ गई हैं। होली के बाद पिछले दो दिनों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार दो दिनों में स्किन ओपीडी में 465 और आई ओपीडी में 187 मरीज पहुंचे। इस तरह कुल 652 मरीज त्वचा और आंखों से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए अस्पताल आए।

एलर्जी, खुजली और जलन की शिकायत

डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर मरीजों ने त्वचा पर एलर्जी, खुजली और जलन की शिकायत बताई। वहीं कई लोग आंखों में रंग चले जाने, लालिमा, जलन और सूजन की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचे।

सिम्स में इन दो दिनों के दौरान स्किन, आई सहित अन्य विभागों में कुल 2958 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। गुरुवार को अस्पताल में 1292 मरीज पहुंचे थे, जबकि शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 1666 हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *