Mahasamund News: होली के दिन लापता 9 साल के मासूम की गांव से 100 मीटर दूर मिली लाश

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकेबा में होली के दिन लापता हुए 9 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

 

मृतक की पहचान पियूष निषाद (9 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पियूष निषाद होली के दिन करीब सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर से अचानक लापता हो गया था। परिजन और ग्रामीण देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

 

आज सुबह करीब 8 बजे गांव से लगभग 100 मीटर दूर खेत के पास बच्चे का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *