Mainpat Fire: मैनपाट टाइगर पॉइंट में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर राख; VIDEO देखिए

Mainpat Fire

Mainpat Fire: छत्तीसगढ़ के मैनपाट स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर पॉइंट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग ने देखते ही देखते आसपास बनी झोपड़ीनुमा दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में अधिकांश दुकानें जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल प्रशासन को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुकानें धू-धू कर जलती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *