केंद्रीय बजट 2026 से पहले संसद भवन में मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में आम बजट को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा पहुंचेंगी।
वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में आम बजट पेश करेंगी। बजट को लेकर देशभर की निगाहें सरकार के बड़े फैसलों पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस बजट में मिडिल क्लास, इनकम टैक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार से जुड़े अहम ऐलान हो सकते हैं।
