CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है और आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा असर दिखाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 72 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 5 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिन में मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
