Pandit Dhirendra Shastri: दुर्ग जिले के भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा के दौरान एक युवती द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। कथा के तीसरे दिन युवती ने कथावाचक से नहीं मिल पाने के कारण कलाई की नस काटने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते युवती को देख लिया और तत्काल उसे ऐसा करने से रोक लिया।

घटना के बाद युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवती काफी देर से पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन भारी भीड़ के कारण उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसी मानसिक तनाव में उसने यह कदम उठा लिया।
इस मामले में कथावाचक पंडित धीरेंद्र शस्त्री ने भक्तों से अपील की है कि इस तरह के गलत कदम न उठाएं। सामूहिक अर्जी के माध्यम से सबकी अर्जी हनुमान जी तक पहुंचा दी जाएगी।
