Bilaspur Kidnapping Murder: दिनदहाड़े युवक का किडनैप कर बेरहमी से हत्या; अधमरा छोड़कर भागे बदमाश, पुलिस की लापरवाही से गई जान

Bilaspur Kidnapping Murder: दिनदहाड़े युवक का किडनैप कर बेरहमी से हत्या; अधमरा छोड़कर भागे बदमाश, पुलिस की लापरवाही से गई जान

Bilaspur Kidnapping Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सटे जरहागांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने युवक को जबरन अगवा कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर से लगे ग्राम बरेला निवासी राजकुमार धुरी (21) बिलासपुर के टिकरापारा में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह बरेला स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपए जमा करने गया था। बैंक से बाहर निकलते ही कार सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया।

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

अपहरण की सूचना मिलने पर परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ एफआईआर दर्ज कर उन्हें वापस भेज दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों की तलाश शुरू की जाती, तो राजकुमार की जान बच सकती थी।

शाम करीब 6 बजे हमलावर युवक को गंभीर हालत में उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। राजकुमार का शरीर लाठी-डंडों की पिटाई से नीला पड़ चुका था और वह अधमरी हालत में दर्द से कराह रहा था। परिजन उसे तत्काल तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि जिन लोगों ने राजकुमार को घर के बाहर छोड़ा, वह उन्हें देखकर पहचान सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

जरहागांव थाना प्रभारी अभिषेक पैकरा ने बताया कि युवक के अपहरण में पांच से अधिक लोग शामिल थे और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *