Mahasamund News: महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आंवराडाबरी स्थित शराब दुकान परिसर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक पूरी रात शराब दुकान परिसर में मौजूद था। सुबह जब दुकान के कर्मचारी पहुंचे तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान एम. के. बाहरा निवासी के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि अत्यधिक शराब सेवन और कड़ाके की ठंड के कारण युवक की मौत हो सकती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
