Chhattisgarh news : टोकन नहीं कटने पर किसान ने उठाया आत्मघाती कदम, लगातर 3 दिन से बीना सोय लगा रहा था चक्कर

Mahasamund : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले बड़ा ही परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला कर जान देने की कोशिश की है। इस घटना के बाद बुजुर्ग किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। पूरा मामला महासमुंद जिले के ग्राम सेनभाठा का है।

मिली जाकारी के अनुसार घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद का गला काट दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। फिर परिजन मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा कि किसान मनबोध धान बेचने के लिए टोकन कटवाने तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहा था। किसान के पास 01 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। टोकन नहीं कटने से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया है। किसान की स्थिति नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *