Raigarh Elephant Death: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, एक साल में छठवां मामला

aigarh Elephant Death

Raigarh Elephant Death: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताज़ा मामला तमनार वन परिक्षेत्र के ग्राम गौरमुडी का है, जहां निस्तारी तालाब में लगभग एक वर्ष के शावक हाथी की डूबने से दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना बीते सालभर में पानी में डूबने से हुई छठवीं शावक की मौत है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार ने बताया कि मृत शावक की आयु लगभग 1 वर्ष आंकी गई है। तालाब वन क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित है। प्रारंभिक जांच के अनुसार शावक संभवतः रात 3 से 4 बजे के बीच पानी में फिसलकर तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के समय आसपास लगभग 34 हाथियों का बड़ा समूह मौजूद था। वन विभाग का फील्ड स्टाफ पूरी रात समूह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और समय-समय पर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे रहा था। सूचना मिलते ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल स्थल पर पहुँचे।

मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया तथा आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को दफनाया गया।

Raigarh Elephant Death: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, एक साल में पांचवां मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *