Bijapur Encounter: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई बड़े नक्सली लीडर्स मारे जाने की आशंका

Bijapur Encounter

Bijapur Encounter: बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितने नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे, तभी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में घोषणा की थी कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह उन्मूलन कर दिया जाएगा। इसके बाद से सुरक्षा बलों ने कार्रवाई और तेज कर दी है। लगातार ऑपरेशन चलने से कई नक्सली मारे गए हैं, वहीं बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *