Raipur News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव शीतला तालाब में तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान अर्जुन यादव के रूप में हुई है, जो खमतराई इलाके में ही लालू नामक व्यक्ति की दुकान में समोसा बेचने का काम करता था। खमतराई पुलिस को तलाशी के दौरान अर्जुन की जेब से शराब की एक बोतल मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अर्जुन को बुधवार देर रात तक दुकान और उसके आसपास देखा गया था। सुबह तालाब में शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों में हलचल मच गई।
खमतराई थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
