Raipur Murder: रायपुर में दो भाइयों पर चाकू से हमला, 1 की मौत; एक घायल

Raipur Murder

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना इलाके में चाकूबाजी की बड़ी वारदात सामने आई है। रविवार देर रात दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। (Raipur Khamhardih murder)

 

Vivek Tandi Murder Raipur
Vivek Tandi Murder Raipur

विवेक तांडी

रायपुर में दो भाइयों पर चाकू से हमला

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू (Krishna Dewar Todu arrest) ने राह चलते विवेक तांडी और सुमीत तांडी पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक पर साथ नहीं चलने की मामूली बात को लेकर यह विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दोनों भाइयों को चाकू मार दिया।

सुमीत तांडी घायल
सुमीत तांडी घायल

घटना में विवेक तांडी (Vivek Tandi Murder Raipur) गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसका भाई सुमीत तांडी घायल है और उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद मौके से फरार आरोपी कृष्णा देवार उर्फ तोडू को खम्हारडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Krishna Dewar Todu arrest
Krishna Dewar Todu arrest

 

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में विवाद के बाद कुछ लोगों ने बस्ती में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। खम्हारडीह थाना पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *