CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से उठा गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब कमजोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 से 12 घंटों में यह गहरे दबाव (Deep Depression) में बदल सकता है। इसका असर आज छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

कहां-कहां होगी बारिश (CG Rain Alert)
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, मोंथा तूफान (Chhattisgarh Montha Tufan) अब लगभग 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस मौसमी तंत्र के असर से प्रदेश के मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा होने की संभावना है। बारिश का क्षेत्र धीरे-धीरे मध्य से उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा और 31 अक्टूबर तक वर्षा की गतिविधि बनी रह सकती है।

भारी बारिश की चेतावनी (Heavy rain in CG)
मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम (Raipur Weather)
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। आज रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
