Kawardha Accident: बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 की मौत, 4 घायल

Kawardha Accident

Kawardha Accident: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अकलघरिया गांव के पास बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे।

यह दर्दनाक हादसा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के अकलघरिया गांव के पास, चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे और यह कोलकाता से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से इसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य 7 लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत डायल 112 की मदद से बोड़ला सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मामले में चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर रही है और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *