Khairagarh News: डैम में डूबने से नाबालिग की मौत, दोस्तों के साथ गए थे नहाने

Raigarh News: रायगढ़ जिले में दोस्तों के साथ घूमने गए एक 16 वर्षीय किशोर की नथेला डैम में डूबने से मौत हो गई। किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी तलाश के बाद शव को बाहर निकाला गया। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र स्थित छिन्दारी नथेला डैम का है।

Khairagarh News: खैरागढ़ जिले में दोस्तों के साथ घूमने गए एक 16 वर्षीय किशोर की नथेला डैम में डूबने से मौत हो गई। किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी तलाश के बाद शव को बाहर निकाला गया। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र स्थित छिन्दारी नथेला डैम का है।

मृतक की पहचान भिलाई के हाउसिंग बोर्ड निवासी आयुष पिता अमन (16) के रूप में हुई है। आयुष अपने चार दोस्तों के साथ नथेला डैम घूमने गया था। इसी दौरान वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी।

घटना की सूचना मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से किशोर की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग डैम पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Khairagarh News, Nathela Dam Drowning Case, Nathela Dam youth drowned,छिन्दारी नथेला डैम, खैरागढ़ डैम में डूबने से किशोर की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *