CG Anganwadi Recruitment: गरियाबंद जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 अगस्त से 5 सितम्बर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी के अनुसार सेक्टर बारूला के अंतर्गत कौंदकेरा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ई-भर्ती पोर्टल से करें आवेदन
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी ई-भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
