CG Rice Mill Fire: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के पास ग्राम बोरिद स्थित तिरुपति राइस मिल में आज अचानक भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से कई क्विंटल धान और बड़ी मात्रा में बारदाना जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
अभी भी आग बुझाने का काम जारी है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रयास कर रहे है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
