Korba Fire: कोयला लदे ट्रेलर में भीषण आग, वाहन जलकर खाक; ड्राइवर की…

Korba Fire

Korba Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार देर रात CSEB चौकी क्षेत्र के अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर कोयले से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का घना गुबार दूर तक फैल गया। (कोरबा में कोयला लदे ट्रेलर में आग)

Korba Fire:

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर स्टेडियम रोड से गुजर रहा था, तभी केबिन के पास से अचानक धुआं उठने लगा। चालक स्थिति को समझ पाता उससे पहले ही आग तेजी से भड़क उठी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि वाहन टी ट्रांसपोर्ट कंपनी का था और ट्रेलर का नंबर CG12BJ0643 है। (कोरबा ट्रेलर आग)

घंटों जलता रहा ट्रेलर (कोरबा ट्रेलर आग)

आग लगने के बाद ट्रेलर लंबे समय तक धू-धू कर जलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

पेट्रोल पंप और घर पास में (coal loaded trailer fire Korba)

घटनास्थल के आसपास पेट्रोल पंप, दुकानें और रिहायशी मकान मौजूद हैं। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *