GST 2.0: Delhi: देशभर में आज से GST 2.0 लागू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे जनता के लिए ‘ग्रेट सेविंग त्यौहार’ बताया है। सरकार का दावा है कि इस बार दशहरा और दिवाली की शॉपिंग पहले से ज्यादा सस्ती होगी और हर परिवार को इसका डबल फायदा मिलेगा। (India GST Update)

पुरानी MRP पर भी मिलेंगे नए दाम (Old MRP New Price)
अब दुकानदार यह नहीं कह सकेंगे कि प्रोडक्ट पुराना है, इसलिए पुराने दाम पर ही मिलेगा। 22 सितंबर से पहले बने प्रोडक्ट्स भी नए रेट पर बिकेंगे। पैकिंग पर पुरानी MRP लिखी हो, तब भी ग्राहक को नया कम दाम ही देना होगा।
शॉपिंग पर सीधा फायदा (Diwali Shopping Discount)
टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और किचन अप्लायंसेज पर राहत। घर बनाने का सामान सस्ता होगा। रोजमर्रा की वस्तुओं तक पर बचत मिलेगी। कई दुकानदार पहले ही अपने स्टोर पर नए GST रेट बोर्ड लगा चुके हैं ताकि ग्राहकों को सीधे बचत दिख सके।

शिकायत का आसान रास्ता
अगर कोई दुकानदार GST कटौती का फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाता और पुराने दाम पर सामान बेचने की कोशिश करता है, तो ग्राहक तुरंत शिकायत कर सकते हैं। GST हेल्पलाइन (GST Helpline Number) और उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर: 1915

दवाइयों पर अलग नियम
फार्मा कंपनियों को अपनी नई MRP लिस्ट सरकार, डीलर्स और रिटेलर्स को जारी करनी होगी। इससे ग्राहकों को सही दाम पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
त्योहारों पर बड़ा तोहफा
सरकार का कहना है कि अब शॉपिंग का हर बिल नए GST 2.0 टैक्स स्लैब से बनेगा। इससे त्योहारों का बचत उत्सव हर घर तक पहुंचेगा और ग्राहकों को सस्ते दाम पर ज्यादा सामान खरीदने का मौका मिलेगा।
