Accident LIVE VIDEO: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, 1 युवक की मौत; 2 गंभीर, यहां देखें वीडियो-

Accident LIVE VIDEO

Accident LIVE VIDEO: Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवक सोमवार सुबह खंभे से जा टकराए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा CCTV में कैद

यह घटना मदनपुर टोल गेट के पास हुई, जहां बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बूम बैरियर से टकराई और सीधे खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार बुरी तरह घायल हो गए। हादसे का लाइव वीडियो अब सामने आया है।

इस हादसे में 24 वर्षीय अमन जांगड़े की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक और उसके दोनों साथी पाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे किसी काम से कटघोरा आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर है।

हादसे की सूचना मिलते ही 112 डायल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

कटघोरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देखें LIVE VIDEO:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *