Agniveer Recruitment 2025: भारतीय थल सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। अग्निवीर भर्ती 2025-26 के तहत कोरिया जिले में चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बैकुंठपुर में आयोजित होगा।

निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (Free Physical Training Agniveer)
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय रोजगार सेवा छत्तीसगढ़ एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बैकुण्ठपुर द्वारा यह विशेष पहल की गई है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 1.6 किलोमीटर दौड़, बीम पुल-अप, 9 फीट गड्ढा कूदना सहित अन्य शारीरिक दक्षता गतिविधियों का अभ्यास कराया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

पंजीयन की प्रक्रिया (Korea District Employment Center)
जिले के इच्छुक अभ्यर्थी, जो कि कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बैकुंठपुर (स्थान – कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत के बगल) पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।
अंतिम तिथि ( Agniveer Registration Last Date)
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 5 सितंबर 2025 तक पंजीयन कराने वाले अभ्यर्थियों को ही इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
