Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी पर जानिए पूजा का समय, शुभ मुहूर्त और विधि

Ganesh Chaturthi 2025

Ganesh Chaturthi 2025 : गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग घर और पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी 26 अगस्त से शुरू होकर 27 अगस्त 2025 तक रहेगी।

गणेश चतुर्थी 2025

गणेश चतुर्थी 2025 : तिथि और समय (Ganesh Chaturthi 2025 Date And Time)

चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 26 अगस्त 2025, दोपहर 01:54 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त : 27 अगस्त 2025, दोपहर 03:44 बजे

Ganesh Chaturthi 2025 Shubh Muhurt

गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2025 Shubh Muhurt)

भगवान गणेश की स्थापना और पूजा का सबसे उत्तम समय मध्याह्न काल माना जाता है। क्योंकि इसी समय भगवान गणेश का जन्म हुआ था। 27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।

Ganesh Chaturthi 2025 Puja Vidhi

गणेश स्थापना पूजा विधि (Ganesh Chaturthi 2025 Puja Vidhi)

1. पूजा स्थल को साफ कर फूलों, रंगोली और दीपक से सजाएं।

2. शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमा को लाल या पीले वस्त्र बिछाकर वेदी पर स्थापित करें।

3. पूजा का संकल्प लेकर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र से गणेश जी का आह्वान करें।

4. भगवान को पंचामृत स्नान कराएं और नए वस्त्र व आभूषण पहनाएं।

5. गणपति बप्पा को मोदक, लड्डू, दूर्वा घास, लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें।

6. परिवार संग मिलकर भगवान गणेश की आरती करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *