KAWARDHA MUDER CASE: पोते ने दादा को जिंदा जलाया, घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की पेट्रोल छिड़क कर हत्या 

CG CRIME NEWS: कवर्धा से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की पोते ने हत्या कर दी.मामला थाना सिंघनपुरी क्षेत्र के ग्राम बामी का है. दरअसल झड़ी राम साहू अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे इस दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे जिंदा जलने से बुजुर्ग की मौत हो गई. पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं.

जानकारी के अनुसार आरोपी इस बात से नाराज था कि दादा ने अपनी जमीन का बड़ा हिस्सा उसके पिता को न देकर अपने अन्य बेटों को दे दिया था, इससे नाराज होकर उसने अपने दादा को जिंदा जला दिया. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद युवक अपने घर जाकर सो गया.आग की लपटों में घिरा झादिरम साहू तड़पते चिल्लाते हुए अपने घर के अंदर पहुंचा.

चीख पुकार सुनकर झड़ीराम की पत्नी उठ गई, फिर किसी तरह उसने आग बुझाया और अपने अन्य बेटों को बुलाया बेटों ने आकर पिता को हॉस्पिटल ले जाने के लिए उठाकर आंगन में ले आए, तभी उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बनाई जाँच की टीम 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जाँच की टीम गठित की.घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड टीम पहुंची. घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर झड़ीराम के मंझले बेटे का घर है। घटनास्थल से सूंघते हुए खोजी कुत्ता मंझले बेटे वारी साहू के घर तक पहुंचा और रुक गया.जाँच टीम को पूछ ताछ के आधार पर मृतक के पोते पर शक हुआ जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर विशेष पूछ ताछ के लिए ले जाया गया जहाँ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

उसने बताया कि दादा ने कहा, जो बचा हुआ जमीन है उसे भी उन्हीं के नाम कर देंगे, जिससे नाराज होकर उसने खौफनाक साजिश रची और रात में सबके सोने के बाद 1:30 बजे पेट्रोल से भरे गैलन लेकर आंगन पहुंचा जहाँ उसके दादा सो रहे थे.उसने सोते समय पेट्रोल को दादा पर ​छिड़क दिया और आग लगा दिया. जिससे उनकी मौत हो गई.पुलिस ने आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *