छत्तीसगढ़ में अगले 4-5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना, रायपुर-दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार 

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम बदला रहेगा.मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बिजली गिरने, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी दी है. 15 मई गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक था.

मई के दूसरे हफ्ते में भी छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से राहत मिली है, कई स्थानों पर बारिश हुई जिसके कारण गर्मी से छुटकारा मिला.मौसम विभाग ने आज भी रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई है. रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *