मधुमक्खियों ने फिर से किया मजदूरों पर हमला

बालोद जिले में मधुमक्खियों ने फिर से  मजदूरों पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के आश्रित ग्राम गंगोलीडीही में मनरेगा के तहत भूमिसुधार का काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया. घटना से मौके पर हडकंप मच गया. हमले में मधुमक्खियों ने 28 लोगों को घायल कर दिया.जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल है, घटना में अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची एक बच्ची भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गई है.

सभी मजदूरों को इलाज के लिए डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.जहाँ सभी का इलाज जारी है.बता दें कि इससे पहले भी जिले में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था. इसमें 20 लोग घायल हो गये थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *