छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मध्यान्ह भोजन खाकर 70 बच्चो की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यह मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी के गजाधरपुर-तुरीपानी स्थित प्राथमिक शाला स्कूल की है,
बताया जा रहा है कि जहां मध्यान्ह भोजन में छिपकली गिर गई, जिसे खाने से करीबन 70 बच्चे बीमार पड़ गए. आनन-फानन में बच्चों को कुसमी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. उपचार के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है.
