CBI जांच के खिलाफ आज कांग्रेस करेंगी राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं के घर बुधवार को सीबीआई ने सुबह छापेमारी की.जिसे लेकर कांग्रेस आज राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी.और केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन करेगी.

जिला स्तर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बता दें कि ED के बाद अब CBI ने महादेव सट्टा एप मामले में बुधवार को भूपेश बघेल समेत उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी थी. कांग्रेस ने इसे द्वेषपूर्ण कार्रवाई करार देते हुए आज यानी 27 मार्च को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.

भूपेश ने कहाCBI सिर्फ फोटोकॉपी पर साइन करवाकर ले गई

CBI रेड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और BJP को लेकर कहा कि 30 तारीख को पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनके भाषण का कंटेंट तैयार करने के लिए ये छापेमारी की गई है. मेरे घर में कुछ नहीं मिला, तो CBI अधिकारी मेरे 3 मोबाइल ले गए.बघेल ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है. 15 दिन पहले ED ने छापा मारा था, अब CBI आ गई. उन्हें पहले से पता था कि कुछ मिलने वाला नहीं है. जब ED कुछ नहीं निकाल पाई तो CBI भी सिर्फ फोटोकॉपी पर साइन करवाकर ले गई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *