Raipur News: स्मृति ईरानी ने बताया जीत का मंत्र, बूथ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर

Raipur News: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में कई बैठकें लेकर संगठन के अलग-अलग स्तर के नेताओं से चर्चा की।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में कई बैठकें लेकर संगठन के अलग-अलग स्तर के नेताओं से चर्चा की।

बैठकों में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग और जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, पूर्व सांसदों-विधायकों सहित निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों से संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। स्मृति ईरानी ने नेताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जनता से लगातार जोड़कर रखने का संदेश दिया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा की ताकत संगठन, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के समर्पण में है। पार्टी के कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर तक दिखाई देना चाहिए। उन्होंने मिशन-2028 को केवल चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास और सुशासन को आगे बढ़ाने का संकल्प बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान वे अलग-अलग स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगी।

पुराने नेताओं से भी हुई चर्चा

स्मृति ईरानी ने पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ संगठन के कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय बैठक की गई।

दोपहर बाद उन्होंने पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से चर्चा की। इसके अलावा पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्षों के साथ भी बैठक कर संगठन की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर बातचीत की गई।

 

Smriti Irani

कार्यकर्ता ही चुनाव की सबसे बड़ी ताकत

स्मृति ईरानी ने कहा कि चुनाव केवल मतों से नहीं बल्कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते जाते हैं। कार्यकर्ताओं का जनता से सीधा जुड़ाव और बूथ स्तर पर सक्रियता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के कार्यकर्ता मिशन-2028 को सफल बनाने के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करेंगे।

CM हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *