Adrija Roy Viral Video: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह नेशनल हाईवे पर चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती नजर आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, अद्रिजा रॉय बिलासपुर में आयोजित गरबा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम से पहले ही उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर चलती कार में स्टंट करती दिखाई दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि कार पर प्रेस का स्टीकर भी लगा हुआ था। वीडियो में एक्ट्रेस कार का सनरूफ खोलकर बाहर निकलती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। मामले में अब तक पुलिस या यातायात विभाग की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

