CG Snake Bite: बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा रात में सोने के लिए बिस्तर पर लेटा था, तभी बिस्तर में छिपे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।![]()
जानकारी के मुताबिक, तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा निवासी गौरव चंद्राकर (10) रात में अपने बिस्तर पर सोने गया था। इसी दौरान बिस्तर में छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।
बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
