CG Tractor Accident: खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकाल रहा था ड्राइवर, पलटने से दर्दनाक मौत

CG Tractor Accident: सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तेंदुटिकरा में खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Tractor Accident: सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तेंदुटिकरा में खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।tc

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रामनगर निवासी बालम सिंह नेटी अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम तेंदुटिकरा में ट्रैक्टर से नागर जुताई का कार्य करने गए थे। जुताई के दौरान खेत में अधिक कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर बुरी तरह फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रैक्टर बाहर नहीं निकल सका।

ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा

इसके बाद ट्रैक्टर में लगे नागर को अलग कर वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में दोनों ओर मोटी लकड़ी की बल्लियां लगाकर उसे निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और उसका अगला हिस्सा ऊपर उठने के बाद वाहन पीछे की ओर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक बालम सिंह नेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *