Raipur News: नकटी विवाद पर राज्यपाल से मुलाकात, विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री से चर्चा का आश्वासन

Raipur News: रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं और कार्रवाई से जुड़े पूरे मामले की जानकारी राज्यपाल को दी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार राज्यपाल ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

Raipur News: रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं और कार्रवाई से जुड़े पूरे मामले की जानकारी राज्यपाल को दी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार राज्यपाल ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।tc

न्याय दिलाने की मांग

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। पार्टी का कहना है कि प्रभावित लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

14 किलोमीटर पदयात्रा के बाद मिली मुलाकात

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने नकटी गांव से राजभवन तक करीब 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली थी। पदयात्रा वीआईपी चौक होते हुए लोकभवन पहुंची थी, लेकिन उस दिन राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके बाद कांग्रेस ने समय मांगा था और शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।

पदयात्रा के दौरान हुआ था हंगामा

पदयात्रा के दौरान मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप भी लगाए थे।

Raipur News:

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। फिलहाल पार्टी की नजर विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच संभावित चर्चा पर बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *