Bhilai News: होटल में मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा था

Bhilai News: भिलाई के सुपेला क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर, अटल निवासी शादाब (19) के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था। कुछ समय बाद कमरे में उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhilai News: भिलाई के सुपेला क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर, अटल निवासी शादाब (19) के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था। कुछ समय बाद कमरे में उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।tcw

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कमरे से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शादाब के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। परिवार का आरोप है कि जिस स्थिति में शव मिला, उसे देखकर आत्महत्या की बात पर विश्वास करना मुश्किल है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Bhilai News: भिलाई के सुपेला क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर, अटल निवासी शादाब (19) के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम अपनी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था। कुछ समय बाद कमरे में उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा था

जानकारी के अनुसार, शादाब और उसकी गर्लफ्रेंड मंगलवार शाम होटल पहुंचे थे और एक कमरा लिया था। कमरे के अंदर क्या हुआ, इसका पता लगाने के लिए पुलिस युवती और होटल कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *