CG Job: नौकरी का सुनहरा मौका, 3,500 पदों पर भर्ती; महीने के 2 लाख वेतन, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Job

CG Job: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से इजराइल में रोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारत-इजराइल समझौते के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा होम-बेस्ड केयर गिवर के 3,500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। प्रारंभिक अनुबंध अवधि दो वर्ष की होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकेगा।tcw

 

कौन कर सकता है आवेदन

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आवेदक कम से कम 10वीं पास हो तथा इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए। अभ्यर्थी का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर और वजन 45 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने पहले इजराइल में कार्य नहीं किया हो।

ये योग्यता जरूरी

आवेदकों के लिए भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे के ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र अनिवार्य रखा गया है। इसके अलावा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ऑक्जिलरी नर्स मिडवाइफ, जनरल नर्स मिडवाइफ, बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट या मिडवाइफ से संबंधित प्रमाणपत्र धारक भी आवेदन कर सकते हैं।

Raipur Placement Camp

ये सुविधा मिलेगा

चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक द्वारा आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा बीमा, 9 दिन का राष्ट्रीय अवकाश और 16 दिन का वार्षिक अवकाश भी मिलेगा। सप्ताह में 6 दिन कार्य करना होगा। चिकित्सा बीमा, आवास और अन्य निर्धारित कटौतियों के बाद अभ्यर्थियों को लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।

ऐसे होगी चयन

अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, पात्रता जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस क्लीयरेंस और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम चयन इजराइली नियोजक द्वारा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *