Mungeli Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटी की शादी से पहले घर में मातम

Mungeli Accident:

Mungeli Accident: मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

tcw

जानकारी के अनुसार ग्राम लगरा निवासी इंद्रेश्वर तिवारी (56) और उनकी पत्नी देवेश्वरी तिवारी (48) मुंगेली से बेटी की शादी का सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नवोदय विद्यालय दाबो के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फास्टरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *