CG Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। (छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र 30 अप्रैल)
इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर सदन में तीखी बहस होने की संभावना है। सत्ता पक्ष भाजपा विपक्ष की भूमिका को लेकर निंदा प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है। (Chhattisgarh Assembly special session)![]()
वहीं कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वह इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करेगी और सदन में अपने पक्ष को मजबूती से रखेगी। ऐसे में यह एक दिवसीय सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। (छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र)


