CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-आंधी और वज्रपात की चेतावनी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख अब बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल मौसम सामान्य है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

CG Weather Update:

मौसम विभाग के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका सक्रिय है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। अगले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है, वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में मौसम की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *