Khairagarh Suicide: पूर्व सांसद के बंगले में CAF जवान ने खुद को मारी गोली

Khairagarh Suicide

Khairagarh Suicide: खैरागढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां CAF के एक जवान ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मार ली। घटना छुईखदान थाना क्षेत्र स्थित पूर्व विधायक व पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के बंगले में हुई।

जानकारी के अनुसार देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते प्रशासन ने उदयपुर स्थित उनके निवास को सील कर सुरक्षा के लिए CAF जवानों की तैनाती की थी। मृतक जवान भी इसी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कृपाचंद सोनवानी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं बटालियन में पदस्थ था और मूल रूप से भिलाई का निवासी था। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस महानिरीक्षक बालाजीराव सोमावार ने की है। पुलिस घटना के जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *