Bilaspur Police Video: होली ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट; महिला आरक्षक से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी देखें वीडियो-

Bilaspur Police Video

Bilaspur Police Video: न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और महिला आरक्षक के साथ भी बदसलूकी की गई।

जानकारी के अनुसार, होली के मौके पर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार युवकों से पूछताछ कर उन्हें थाने ले जाने की कोशिश की जा रही थी। तभी वहां मौजूद कुछ युवक भड़क गए और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची महिला आरक्षक के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोपियों ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से भी जमकर बहस की और सरकारी काम में बाधा डाली।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस   ने 8 मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *