CG BREAKING : फ्रेंडशिप की आड़ में तस्करी, अपनी ही सहेली को 2 लाख में बेचा, युवती की खरीद-बिक्री करने वाले दो गिरफ्तार

 अंबिकापुर। CG BREAKING : अंबिकापुर से बहुत ही हैरान और चिंताजनक मामला सामने आया है. जिसे सुनकर लोग हैरान में है. यह युवती की खरीद बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के द्वारा छत्तीसगढ़ की एक युवती को काम दिलाने के नाम पर उज्जैन में बेंच दिया गया था। पीड़ित युवती की बहन की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, इस प्रकार है कि 19 नवम्बर 25 को शादी पार्टी में काम करने के बहाने पीड़िता को उसकी सहेली अलका ने शादी पार्टी में काम करने पत्थलगांव ले जाने के बहाने उज्जैन में ले जाकर बेच दिया था। आरोपी महिला ने पीड़िता को अशोक नाम के व्यक्ति से 2 लाख लेकर विक्रय कर दिया।

जहां आरोपी अशोक ने पीड़िता से जबरन विवाह कर लिया था। पीड़ित युवती की बहन की शिकायत पर अंबिकापुर पुलिस ने 26 नवम्बर को थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 323/2025 धारा 143 (2),187,3(5) बी एन एस 140 (3) 142,144, (2)64 2D बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी का पता हेतु उज्जैन पुलिस टीम रवाना की गई। जहां उज्जैन में भंवर सिंह के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर उसके अन्य साथी मुकेश को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया था। प्रकरण में 2 आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार थे।

मणिपुर पुलिस टीम फरार आरोपियों की सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी। 5 दिसम्बर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर आरोपी 1 अशोक परमार पिता चुन्नीलाल परमार 30 भान बड़ोदिया पोस्ट ताजपुर थाना घटिया जिला उज्जैन (म.प्र.) एवं अन्य महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्विनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौखी लाल, आरक्षक सत्येंद्र दुबे की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *