Raipur Student Suicide: साइंस कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- “मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं”

Raipur Student Suicide:

Raipur Student Suicide: राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। साइंस कॉलेज में MSc की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय छात्रा ने सुंदरनगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा कि “मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।” फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला

मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रज्ञा शर्मा () पिता अशोक शर्मा के रूप में हुई है। उसका परिवार बेमेतरा जिले का रहने वाला है। प्रज्ञा सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में किराए के मकान में रहती थी। 17 अक्टूबर को उसकी एक सहेली उससे मिलने पहुंची, तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर सीलिंग फैन के रॉड से प्रज्ञा का शव फांसी पर लटका हुआ मिला।

सुसाइड नोट में लिखा-

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें छात्रा ने लिखा- “मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है… मुझे पिता का प्यार नहीं मिला।”

सूत्रों के अनुसार, प्रज्ञा के माता-पिता में काफी समय पहले अलगाव हो गया था। पिता बीमार रहते हैं, जबकि मां महासमुंद जिले में शासकीय नौकरी में पदस्थ हैं। सुसाइड नोट में उसने अपने पारिवारिक हालातों को लेकर भावनाएं व्यक्त की हैं।

पुलिस कर रही जांच

डीडी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। मृतका के परिजन शोक में हैं, इसलिए उनका विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि परिजनों से पूछताछ और मोबाइल जांच के बाद घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *