TVS Jupiter 125: अब सिर्फ 75,600 रुपए में मिल रहा TVS Jupiter 125, देगा 57 kmpl का शानदार माइलेज

TVS Jupiter 125

TVS Jupiter 125: दोपहिया वाहनों की कीमतों में राहत मिलने के बाद अब ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। TVS Jupiter 125 अब पहले से सस्ता हो गया है। GST 2.0 में कटौती के चलते इस लोकप्रिय स्कूटर की कीमत 7,731 तक घट गई है। पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 82,395 थी, जो अब घटकर 75,600 रह गई है। (TVS Jupiter 125 Price)

यह स्कूटर चार वेरिएंट्स – Drum Alloy, Disc, SmartXonnect Drum, और SmartXonnect Disc में उपलब्ध है।

TVS Jupiter 125 के फीचर्स (TVS Jupiter 125 Features)

TVS Jupiter 125 में LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस असिस्ट, और इनकमिंग कॉल/मैसेज अलर्ट्स जैसी हाई-टेक सुविधाएँ दी गई हैं।

इसमें 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, 2 लीटर ग्लव बॉक्स, और USB चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है। हैंडलबार के नीचे एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग कैप, सीट ओपनिंग स्विच, CBS सिस्टम, स्टैंड अलार्म, और हैजर्ड वार्निंग लाइट जैसी सुविधाएँ इसे और भी प्रैक्टिकल बनाती हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.15 PS की पावर और 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन BS6-2.0 नॉर्म्स के अनुरूप है और फ्यूल इंजेक्शन (FI) टेक्नोलॉजी से लैस है। TVS Jupiter 125 की टॉप स्पीड लगभग 95 kmph है।

माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी (TVS Jupiter 125 Mileage)

कंपनी के अनुसार, Jupiter 125 का ARAI-क्लेम्ड माइलेज 57.27 kmpl है। रियल-वर्ल्ड कंडीशन में यह स्कूटर औसतन 50 kmpl तक की माइलेज देता है। इसका 5.1 लीटर फ्यूल टैंक एक बार फुल कराने पर करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *